Lucky Mole In Body: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों और अंगों के आधार पर फलित किया जाता है। वहीं आपको बता दें कि शरीर पर कई तिल जन्म के साथ होते हैं तो कई बाद में उभरते हैं। समय के साथ-साथ कई तिल छोटे-बड़े और गायब भी हो जाते हैं। वहीं शरीर पर कई जगह तिल होते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर तिल शुभ हो। क्योंकि तिल कहां पर और उसका साइज क्या है। इसको देखकर सामुद्रिक शास्त्र में फलित किया गया है। वहीं  कुछ तिल काफी लकी माने जाते हैं।  इनके शरीर पर होने से इंसान को जीवन में सभी भौतिक सुख मिलते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। आइए जानते हैं इन तिलों के बारे में…

Budh Mahadasha: बुध की महादशा में इन राशियों का चमकता है करियर और कारोबार, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा की होती है प्राप्ति, 17 साल रहता है प्रभाव

नाभि के आस- पास तिल होना

अगर व्यक्ति के पेट पर तिल है तो वह खाने का बहुत शौकिन होता है। वहीं अगर नाभि के आसपास तिल है तो व्यक्त‌ि को धन समृद्ध‌ि की प्राप्त‌ि होती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। वहीं ये लोग पाक कला में निपुण होते हैं।

ठोड़ी पर तिल होना

ठोड़ी पर तिल लकी माना जाता है। यहां तिल होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। साथ ही इन लोगों को पैसा कमाने का काफी जुनून रहता है। ये लोग दूरदर्शी और मेहनती होते हैं।

पीठ पर तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार पीठ पर तिल होना धनवान होने का सूचक है। साथ ही ये लोग बेहद रोमांटिक होते हैं। ऐसा व्यक्ति मेहनत के दम पर खूम कमाता है और खर्चा भी खूब करता है। वहीं इन लोगों को समाज में खूब मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। 

व्यक्ति होता है भाग्यशाली

जिस व्यक्ति के राइड साइड की नाक पर तिल होता है वह भाग्यशाली तो होता ही है साथ में उनको समय-समय पर धन लाभ भी होता रहता है। वहीं ये लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं। ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। ये लोग किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। 

कला प्रेमी होते हैं

जिन व्यक्ति के हथेली पर तिल होता है, वह व्यक्ति किस्मत के धनी होते हैं। ये लोग हर शांतप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। साथ ही ये लोग लड़ाई- झगड़ों से दूर ही रहते हैं। 

Shani Nakshatra Parivartan 2026: साल 2026 की शुरुआत में न्यायाधीश शनि की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर कार्य में सफलता के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026