Mokshada Ekadashi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को हर कष्ट से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि इस बार एकादशी तिथि को दो दिन पड़ रही है। इसलिए मोक्षदा एकादशी आज के साथ-साथ कल रखा जा रहा है। जानें मोक्षदा एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र।
मोक्षदा एकादशी 2023 शुभ मुहर्त (Mokshada Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि- 22 दिसंबर को सुबह 08 बजकर 16 मिनट से आरंभ
एकादशी तिथि समाप्त- 23 दिसंबर सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर
मोक्षदा एकादशी 2023 पारण का समय (Mokshada Ekadashi 2023 Paran Time)
23 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट के बीच व्रत का पारण कर सकते हैं।
24 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट के बीच पारण करेंगे।
मोक्षदा एकादशी 2023 पूजा विधि (Mokshada Ekadashi 2023 Puja Vidhi)
स्नान आदि करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा आरंभ करें। आप चाहे, तो उन्हें पंचामृत, गंगाजल से स्नान करा सकते हैं। इसके बाद पीले रंग के फूल, माला, पीला चंदन, अक्षत आदि चढ़ा दें। इसके बाद पीले रंग का भोग लगाने के साथ तुलसी दल चढ़ाएं। इसके बाद घी का दीपक और धूप जलाकर एकादशी व्रत कथा कह लें। इसके साथ विष्णु चालीसा, मंत्र करने के बाद अंत में आरती कर लें। इसके साथ ही शुभ मुहूर्त में पारण कर लें।
श्री विष्णु मंत्र (Shri Vishnu Mantra)
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
- ॐ नमो नारायणाय।
- शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम्। लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम्।
- त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धुश च सखा त्वमेव। त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देवा देवा। 5. ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।