रोजाना नहाने से शरीर को ताजगी ही नहीं मिलती है बल्कि थकावट और गंदगी से छुटकारा मिल जाती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नहाने का पानी आपकी किस्मत को भी चमका सकता है। स्नान के पानी में कुछ चीजें डालकर नहाने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी मजबूत होती है। इसके साथ ही कई तरह के दोषों से भी निजात मिल जाती है। ऐसे में व्यक्ति को हर बाधा से मुक्ति के साथ हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि, धन-संपदा तेजी से बढ़ती है। जानिए नहाने के पानी में कौन सी चीज मिलाना होगा शुभ।

सुख-समृद्धि के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

नहाने के पानी में डालें कपूर तेल की कुछ बूंदें

अगर आप कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन नहाने पानी में 2 बूंद कपूर की तेल को डालकर नहा लें। ऐसा लगातार 11 शुक्रवार करें। आपको लाभ जल्द ही दिखने लगेगा।

आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए

किसी भी शनिवार के दिन कपूर के तेल की कुछ बूंदे पानी में मिलाएं। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी और व्यक्ति को हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा और आर्थिक स्थिति भी सही होगी। इसके अलावा नहाने के पानी में सुगंधित चीजें जैसे गुलाब जल, चंदन, इत्र आदि मिलाकर नहा सकते हैं। ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है और कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

रुके कार्य को शुरू करने के लिए

कपूर के तेल के अलावा कुछ अन्य चीजों को मिलाकर आप जीवन में आ रही हर एक कष्ट से निजात पा सकते हैं।

नमक

नहाने के पानी में  चुटकी भर नमक डालकर स्नान करें। ऐसा करने से व्यक्ति के आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएंगी और रुके हुए कार्य तेजी से होने लगेंगे।

घी

अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा सा घी मिलाकर नहाते हैं, तो इससे व्यक्ति को हर तरह के रोगों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही स्किन में ग्लो भी आता है।

हल्दी

लगातार व्यापार या फिर बिजनेस में असफलता का सामना करना पड़ रहा है, तो सुबह नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिला लें। ऐसा करने से सभी अड़चन दूर भी हो जाएंगी।