Mithun Horoscope 2025: साल 2024 समाप्त होने के कुछ ही समय बचा है और साल 2025 जल्द ही दस्तक देने वाला है। पिछले साल इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिलेगा। लेकिन साल 2025 की बात करें, तो इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। साल के मध्य में देवताओं के गुरु बृहस्पति लग्न भाव में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही मार्च में शनि भी मीन राशि में जाएंगे और वह इस राशि के कर्म भाव में आ जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का योग बन रहा है। आइए जानते हैं मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा नया साल 2025…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भाग्य स्थान में राहु विराजमान रहेंगे। ऐसे में वह भी शुभ फल देने वाले हैं। राहु के कुंभ राशि में आने से दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही घर-परिवार में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। गुरु बृहस्पति की नौवें, पांचवें और सातवें भाव में शुभ दृष्टि पड़ेगी। ऐसे में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरी मिलने के भी काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। संतान की ओर से भी कई समस्याएं समाप्त हो सकती है।
शनि कुंभ राशि से निकलकर मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में वह मिथुन राशि में तांबे में पाये में रहने वाले हैं। जिसके कारण इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। शनि की विशेष कृपा बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। शनि के दसवें स्थान में होने से आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। शनि समाज में मान-सम्मान के साथ खूब पैसा कमाने में सफल होंगे। बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी। इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। ऐसे में आप कोई भविष्य को लेकर कई निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको काफी सफलता हासिल हो सकती है।
शनि के तांबे के पाये में होने से इस राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। चौथे और दसवें भाव में शनि की पूर्ण दृष्टि होगी। ऐसे में माता को खूब लाभ मिल सकता है। माता की चली आ रही लंबे समय से बीमारियां अब समाप्त हो सकती है। सातवें भाव में गुरु और शनि की शुभ दृष्टि होने से शादी-विवाह के योग बन रहे हैं। ऐसे में जल्द ही विवाह हो सकता है। इसके अलावा पैसों की तंगी से संबंधित जो समस्याएं चल रही थी, तो अब उसमें विराम लग सकता है। कुल मिलाकर मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2025 काफी अच्छा जाने वाला है।
अगर आप साल 2025 का सटीक फलादेश चाहते हैं, तो आपको ये बात अवश्य पता होना चाहिए कि आपकी कुंडली में किसी प्रकार की महादशा, अन्तर्दशा, दोष आदि तो नहीं लगा है। ऐसे में आपके जीवन में ग्रहों की स्थिति का बदलाव अलग हो सकता है।
नए साल 2025 में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही जनवरी माह में मीन राशि में राहु और शुक्र की युति होने वाली है, जिससे कुछ राशि के जातकों के ऊपर से पापी ग्रह राहु का प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।