Mesh Horoscope 2025: साल 2024 एक माह बाद समाप्त होने वाला है। दिसंबर के साथ समाप्त हुए इस साल में ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में काफी बदलाव देखा गया। लेकिन 2025 की बात करें, तो शनि से लेकर कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। साल 2025 में सबसे पहले बात करें, तो मेष राशि की। मंगल की राशि मेष राशि के जातकों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि में गुरु बृहस्पति तीसरे भाव में रहकर सुख-समृद्धि के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आपको खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा नया साल 2025….

मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी से लेकर दिसंबर 2025 तक यानी पूरे साल सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति की किसी भी प्रकार की कमी नहीं देखने को मिलने वाली है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। राहु के ग्यारहवें भाव में होने से आपको आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। भाई-बहन का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा जाने वाला है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

साल 2025 में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप कई उपलब्धियां पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके द्वारा बिजनेस में किया जा रहा प्रयास में अब सफल हो सकते हैं। बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। बिजनेस की बात करें, तो आपको तरक्की के साथ-साथ वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा जाने वाला है। मई माह में गुरु तीसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही धन संचय करने के मामले में आपके प्रयास सफल रहेंगे।

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 में लव लाइफ की बात करें, तो मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं। दरअसल, कुंभ राशि में रहकर शनि इस राशि के पंचम भाव में अपनी दृष्टि डालेंगे। ऐसे में उन लोगों के लिए अच्छा होगा, जो सच्चा प्यार करते हैं। इसके अलावा अन्य लोगों की लव लाइफ में थोड़ी सी मुश्किलें आ सकती है। बेकार की गलतफहमी करने से बचें। गुरु की कृपा से दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। इसके साथ ही मई मध्य के बाद बृहस्पति पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को देखेंगी ऐसे में विवाह होने के की योग बन सकते हैं।

साल 2025 में मेष राशि वालों के लिए उपाय

अगर आप चाहते हैं कि साल 2025 में आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आए, तो इसके लिए रोजाना हनुमान जी की पूजा करें। इसके साथ ही मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें। इसके अलावा हर गुरुवार के दिन केले की जड़ में जल चढ़ाएं और विष्णु या गुरु बृहस्पति को लड्डू चढ़ाएं।

छाया ग्रह राहु और केतु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साल 2024 में दोनों ग्रह ने राशि परिवर्तन नहीं किया था। लेकिन साल 2025 में केतु के साथ राहु भी राशि परिवर्तन करेंगे। राहु की बात करें, तो वह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में राहु के आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों में आपकी राशि शामिल है कि नहीं

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024