Mesh Rashi (Aries Zodiac): वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों, 27 नक्षत्र और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन 12 राशियों पर नवग्रह का आधिपत्य होता। मतलब राशियों के अलग- अलग स्वामी होते हैं। इसलिए इन राशियों का नेचर, व्यक्तित्व, करियर- कारोबार एक दूसरे से अलग होता है। यहं हम बात करने जा रहे हैं मेष राशि के बारे में, जिस पर ग्रहों के सेनापति मंगल देव स्वामी हैं। इस राशि के लोग साहस और पराक्रम होते हैं। साथ ही इन लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। आइए जानते हैं इन राशि के लोगों की खूबियां और कमियां…
मेष राशि की खूबियां (Qualities Of Aries Zodiac)
मेष राशि के लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। साथ ही ये लोग किसी के अधीन रहकर काम करना पसन्द नहीं करते। इन लोगों को फ्रीडम पसंद होता है। साथ ये लोग अपने काम में किसी का हस्तक्षेप सहन नहीं करते। साथ ही यदि इनके साथ जोर-जबरदस्ती की जाती है तो ये अलग हो जाना अधिक पसन्द करते हैं, परन्तु झुकते या दबते नहीं हैं। ये लोग किसी भी काम में जोखिम लेने से नहीं घबराते हैं। ये लोग विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य से काम लेते हैं। साथ ही ये लोग कला के जानकार होते हैं। वहीं इन लोगों को खेल में रूचि होती है।
मेष राशि वालों की कमियां (Demerits Of Aries Zodiac)
मेष राशि के लोग काफी जिद्दी होते है और अचानक क्रोधित होने के कारण लोगों को अक्सर आश्चर्य में डाल देते है। साथ ही कई बार गुस्से के कारण इनके लोगों के साथ संबंध खराब होते हैं। वहीं अगर कभी इन्हें कोई चोट पहुंचाता है तो ये लोग उस समय दुखी हो जाते हैं लेकिन इन बातों को भूलकर दोबारा लोगों पर विश्वास कर लेते हैं। साथ ही इन लोगों के अंदर थोड़ा धैर्य का अभाव होता है। ये लोग किसी बात जल्दी जानना चाहते हैं।
मेष राशि वालों का करियर और कारोबार
इस राशि के लोग इंजीनियर, वकील, डॉक्टर और सेना व पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर अपना करियर बनाएं, तो इनको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं ये लोग खेल के सेक्टर में भी अच्छा नाम कमा सकते हैं।
