आज 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पूरी दूनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई क्रिसमस को पसंद करते हैं। इस साल भी ढेर सारी खुशियों और सेलिब्रेशन को लेकर क्रिसमस का त्योहार आ गया है। क्रिसमस का त्योहार पूरे विश्व में लोग धूमधाम से मनाते हैं। ईसाई समुदाय के साथ गैर ईसाई समुदाय के लोग भी इस दिन इकठ्ठे होते हैं और एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। बच्चे इस दिन गिफ्ट्स पाने के लिए बहुत ही उत्सुक रहते हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या यानि 24 दिसंबर की शाम को ही इस पर्व का उत्सव शुरु हो जाता है। इसी के साथ इस दिन पेड़ सजाने की परंपरा है और गिफ्ट्स, लाइट आदि से सजे हुए पेड़ को क्रिसमस ट्री के नाम से जाना जाता है। इस दिन कई लोग क्रिसमस पार्टी करते हैं।
क्रिसमस के दिन सभी लोग मिलते हैं और एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और इस दिन की बधाईयां देते हैं। इस दिन की हर बात हमें पसंद होती हैं। आजकल कार्टून्स के रुप में मिन्यन हर किसी को पसंद आते हैं। मिन्यन के साथ अगर भोजपुरी तड़का मार दिया जाए तो कोई भी चीज लोगों को पसंद आने लगती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मिन्यन भोजपुरी में जिंगल बेल्स गा रहे हैं। ये वीडियो हर किसी को पसंद आ रहा है जिसमें सभी मिन्यन नाच रहे हैं और भोजपुरी स्टाइल में क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को यूट्यूब पर करीब 20 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में सभी मिन्यनस प्रेयर कर रहे होते हैं तभी उन्हीं में से एक आता है और भोजपुरी में गाना शुरु करता है जिंगल बेल वा… जिंगल बेल वा… जिंगल बेल वा बाजेला… पक्की दाड़ी वाला बुड़वा झोला लेक भागेला…। इस वीडियो ने इस क्रिसमस हर किसी के दिमाग में इस गाने को बैठा दिया है और क्रिसमस की बधाई को खास बना दिया है।

