Neechbhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कि मार्च में व्यापार के दाता बुध ग्रह अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करेंगे। जिससे दुर्लभ नीचभंग राजयोग बनेगा। वहीं इस योग का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। जिन लोगों का काम- कारोबार बैकिंग, मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा और शेयर से जुड़ा हुआ है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय  लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को भी व्यापार में मुनाफा हो सकता है। वहीं इस अवधि में अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac) 

 नीचभंग राजयोग बनने से वृष राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से 11वें स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही व्यापारीगण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। वहीं अपने करीबी दोस्तों से मदद मिलेगी। करियर और बिजनेस को आगे बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। जो लोग व्यापार या स्टार्टअप से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विस्तार और नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए उपयुक्त है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग बनेंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025