Mercury Venus Mars Transit: ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 22 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, तो वहीं 25 अगस्त को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही आपको बता दें कि 26 अगस्त को ग्रहों के सेनापति मंगल देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में इन 3 ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल, शुक्र और बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सफलता मिलेगी। वहीं यह समय निवेश के लिए काफी अच्छा है। इस अवधि में निवेश किया गया धन भविष्य में आपको बड़ा धन लाभ दिला सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मंगल, शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं बुध और शुक्र के साथ होने से इस राशि के व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको दिन दोगुनी रात चौगनी तरक्की मिलेगा। साथ ही आपको अपने पिता से भी धन लाभ होगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल, शुक्र और बुध का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बनेंगे। वहीं नौकरी पेशा जातकों को और व्यापारियों के कम मेहनत में अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश में हैं उनको इस अवधि में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपको कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।