ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधेतौर पर असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र देव अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह स्थित हैं। शुक्र को विलासता, धन, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। तो वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, संचार और चतुरता का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि 18 जून को इन दोनों ग्रहों की युति बनने जा रही है। जिससे महालक्ष्मी योग बन रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से इस योग को बहुत अहम माना गया है। इसलिए इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह योग शुभफलदायी साबित सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।
मेष राशि: आप लोगों की राशि से लक्ष्मी नारायण योग दूसरे स्थआन में बनेगा। जिसको धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बनेगे। साथ ही कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आपका पैसा कही अटका हुआ है तो वो इस दौरान आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से जुड़ा हुआ है तो यह समय लाभकारी रहने वाला है। आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कर्क राशि: महालक्ष्मी योग से कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्योंकि आपकी राशि से 11वें स्थान में बनेगा। जिसे लाभ और इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में आपको अच्छा धनलाभ होगा। इस दौरान मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। आप लोग एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
सिंह राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली से लक्ष्मी नारायण योग दशम स्थान में बनेगा, जिसे जॉब और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ रहेगा।