वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र देव ने अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही बुध ग्रह स्थित हैं। शुक्र को विलासता, धन, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। तो वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, संचार और चतुरता का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि 18 जून को इन दोनों ग्रहों की युति बनी है। जिससे लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से इस योग को बहुत अहम माना गया है। इसलिए इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह योग लाभप्रद साबित सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।
मेष राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली से लक्ष्मी नारायण योग दूसरे भाव में बन रहा है। जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आपका पैसा कही अटका हुआ है तो वो इस दौरान आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से जुड़ा हुआ है तो यह समय लाभकारी रहने वाला है। आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। जिससे आपको लकी साबित हो सकता है।
कर्क राशि: आपकी राशि से लक्ष्मी नारायण योग 11वें स्थान में बन रहा है। जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आय के साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। कारोबार में अच्छा धनलाभ होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में आपको अच्छा धनलाभ होगा। इस दौरान मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। आप लोग एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से इस योग का निर्माण दशम भाव में हुआ है। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट या प्रमोशन हो सकता है। इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ रहेगा।