ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र देव 13 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह स्थित हैं। ज्योतिश में शुक्र ग्रह को विलासता, धन, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। तो वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, संचार और चतुरता का कारक माना जाता है।
आपको बता दें कि 13 जुलाई को इन दोनों ग्रहों की युति मिथुन राशि में बनने जा रही है। जिससे महालक्ष्मी योग बनने जा जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस योग के बनने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशिया कौन सीं हैं…
वृष राशि: आप लोगों की राशि से बुध- शुक्र ग्रह की युति दूसरे स्थान में बनेगी। जिसको ज्योतिष में धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है । साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वो इस दौरान आपको मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से जुड़ा हुआ है तो यह समय लाभकारी रहने वाला है। आप लोग एक पन्ना या ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है। वहीं वृष राशि के स्वामी है और यह योग शुक्र देव की युति से बन रहा है। इसलिए इस समय आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
सिंह राशि: बुध-शुक्र ग्रह की युति बनने से सिंह राशि वालों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । क्योंकि आपकी राशि से इस योग का निर्माण 11वें स्थान में होगा। जिसे लाभ और इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी इस समय बनेंगे। वहीं इस समय व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील में पैसे निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको अच्छा धनलाभ होगा। इस दौरान आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेंगी। आप लोग एक मून स्टोन या माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद साबिक हो सकता है।
कन्या राशि: बुध- शुक्र की युति आप लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम स्थान में बनने जा रही है, जिसे जॉब और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रपोजल आ सकता है। साथ ही आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ भी हो सकता है। इस दौरान बिजनेस में नए ऑर्डर आपको मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती भीहो सकती है। इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप लोग एक पन्ना या ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकते हैं।