Budh Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। साथ ही बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता, अर्थव्यवस्था, व्यापार और मित्र के कारक माने जाते हैं। इसलिए बुध ग्रह की चाल में बदलाव विशेष महत्व रखता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 24 अगस्त को सिंह राशि में वक्री हुए हैं और वह लगभग 20 दिन तक वक्री अवस्था में संचरण करेंगे। ऐसे में 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइे जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभकारक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली में धन के कारक हैं। इसलिए आपको आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं काम- कारोबार में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्चा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वह इस समय बदल सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
वक्री बुध का संचरण करना आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। वहीं आप इस समय नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। साथ ही इस समय काम- कारोबार में सफलता मिलेगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए वक्री बुध शुभ फलदायी साबित हो सतके हैं। क्योंकि बुध आपके 11वें भाव में वक्री होकर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय कारोबारियों को व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। वहीं व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं संतान सुख प्राप्त हो सकता है। भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं संतान की तरक्की हो सकती है। इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।