Budh Uday In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि फरवरी में बुध ग्रह उदित होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेग। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप लोगों को अपनी बातों से आकर्षित करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। बिगड़े रिश्ते को सुधारने की कोशिश करेंगे। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
बुध ग्रह का उदित होना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उदय होंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं यह समय आपकी मेहनत और लगन को पहचाने जाने का है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको किसी पुराने निवेश या नई योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही किसी प्रोजेक्ट को साइन कर सकते हैं जो आगे चलकर मुनाफे के साथ रहेगा। वहीं बुध का उदित होना करियर और पेशेवर जीवन में बड़ी सफलता लेकर आएगा। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। वहीं इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिल सकती है।
