Budh Uday In Meen: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, शेयर बाजार, बुद्धि और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 2 अप्रैल को उदित होने जा रहे हैं। बुध ग्रह मीन राशि में उदित होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और हर कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान में उदित होंगे। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव दिखेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस हो सकते हैं। साथ ही जो मार्केटिंग वर्कर, मीडिया और शिक्षा से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय बेहतर साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध देव का उदय होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ भाव में उदित होंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं  साथ ही आर्थिक सुधार के लिए बनाई गई योजनाएं भी सफल होंगी। धन वृद्धि के खास योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने का सोचेंगे। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और परिवार में सामंजस्य रहेगा। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025