Budh Uday In Meen 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर उदय और अस्त होते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया और मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 24 फरवरी को उदित होने जा रहे हैं। बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर बुध ग्रह का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं जिन कार्यों को करने का मन बनाएंगे, वे सफल होंगे। जीवन में निगेटिविटी कम होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष अवसर बनेंगे, जिससे धन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय उन्हें व्यावसायिक यात्राओं से लाभ होगा और लेखन, प्रिंटिंग प्रेस आदि से जुड़े लोगों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध देव का उदित होना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से नवम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही किसी प्रोजेक्ट को साइन कर सकते हैं जो आगे चलकर मुनाफे के साथ रहेगा। वहीं बुध का उदित होना करियर और पेशेवर जीवन में बड़ी सफलता लेकर आएगा। वहीं इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। सोच समझकर किया गया धन का निवेश लाभ देगा। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025