Budh Uday In Cancer: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर  पर उदित और उस्त रहते हैं। जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अगस्त की शुरुआत में उदित होने जा रहे हैं। बुध ग्रह कर्क राशि में उदित होंगे। ऐसे में बुध ग्रह के उदित होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही बुध ग्रह की कृपा से आय में वृद्धि और करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

प्रेमानंद महाराज ने बताया घर के मंदिर इन चीजों को रखने से धनहानि और सेहत होती है खराब, आपको भी जरूर जानना चाहिए

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे और 12वें स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके कार्यकरने की शैली में निखार होगा। वहीं इस समय आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। फिजूल खर्च कम होंगे। यह आपके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और नेतृत्व की क्षमता को बढ़ाएंगे। इससे आपकी बौद्धिक और रचनात्मक क्षमताएं चरम पर होंगी, जिससे कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना तुला राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिल सकता है। वहीं आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं आपकी धर्म-कर्म के कार्य में रूचि बढ़ सकती है। वहीं  नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। पिता या गुरु से सहायता मिल सकती है और प्रेम व वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय होना करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। यह समय अपने करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने का है।

10 साल बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में सफलता के योग

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025