Budh Uday In Cancer: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन के आसपास कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि व्यापार के दाता बुध ग्रह 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह के उदय होने से विशेष लाभ हो सकता है। मतलब इनकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मच्छर और कॉकरोच मारना क्या पाप है? प्रेमानंद महाराज ने दिया चौंकाने वाला जबाव

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना कन्या राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान बहुत ही शानदार रहेगी। वहीं बुध ग्रह आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ करा सकते हैं। जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न स्थान में उदय होंगे। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही आपकी कार्य करने की शैली अच्छी रहने वाली है। वहीं आप अपनी बुद्धिमानी से कई अच्छे निर्णय लेने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। साथ ही आपको माम- सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

12 महीने बाद रूचक महापुरुष राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मंगल ग्रह की रहेगी असीम कृपा, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इस दौरान नए दोस्त बन सकते हैं और सामाजिक नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। जॉब करने वाले लोगों को आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन राशियों का चमकता है भाग्य, नौकरी, प्रतिष्ठा और अकूत धन की होती है प्राप्ति, 19 साल रहता है प्रभाव

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025