Neechbhang Rajyog: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद किसी न किसी राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका असर 12 राशियों की लाइफ में पड़ता है। ऐसे ही बुद्धि, एकाग्रता, शेयर, आईटी सेक्टर के कारक बुध 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। बुध के गुरु राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि बुध ग्रह की नीच राशि है। इस राशि में 15 मार्च को बुध उदय हो रहे हैं। वहीं मीन राशि के स्वामी केंद्र भाव में विराजमान है। ऐसे में नीच भंग नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। 26 मार्च तक बुध इ राशि में रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इन 11 दिनों तक कुछ राशि के जातकों को बिजनेस में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को चौतरफा लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं बुध किन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुध का गोचर तीसरे भाव में नीच भंग योग बन रहा है, क्योंकि इस राशि में राहु भी विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को कई गुना अधिक फल मिलने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिगड़े हुए काम एक बार फिर से बनने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शनि आपके छठे भाव में है, जिससे खूब धन लाभ मिलने वाला है। आप अपनी वाणी के कौशल से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। बुद्धि और वाणी से संबंधित कार्यों करने वाले जातकों को भी प्रबल धन वर्षा का योग बन रहा है। छात्रों के लिए ये समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा या फिर इंटरव्यू में सफलता का योग बन रहा है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
नीच भंग योग इस राशि के छठे भाव में बन रहा है। बुध इस राशि के जातकों को अगले 11 दिनों में बहुत कुछ देकर जाने वाले हैं। इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही विदेश जाने का मौका मिल सकता है। विदेश से संबंधित कोई भी कार्य अधूरा पड़ा है, तो वह अब पूरा हो सकता है। विदेश में व्यापार करने वालों को भी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही करियर में खूब लाभ मिलने वाला है। धन बचत करने में भी कामयाब होंगे। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता हासिल हो सकती है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन से जुड़कर आप अपने व्यापार को खूब बढ़ा सकते हैं। बेवजह हो रहे खर्च से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी नीच भंग योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को जबरदस्त धन लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट से भी खूब लाभ कमा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही आप अपनी वाणी कौशल से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही विदेश से जुड़कर किसी भी प्रकार का व्यापार करना चाहते हैं, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री, मॉडलिंग, सोशल मीडिया के क्षेत्रों में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
