Budh Uday In Meen 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। साथ ही बुध ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को बुध ग्रह उदित होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों का करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, आपके पद व प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुध ग्रह का उदित होना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर उदित होने जा रहे हैं। वहीं व्यापार के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलने से नई रणनीतियां कामयाब होंगी और उन रणनीतियों से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। साथ ही आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पैतृक संपत्ति भी इस दौरान आपको मिल सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी। नौकरी वे व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपको भाई- बहन का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।