Budh Uday In Meen 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद उदय और अस्त होते हैं। जिसका असर देश- दुनिया और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह साल 2024 की शुरुआत में उदय होने जा रहे हैं। बुध ग्रह मीन राशि में उदित होंगे। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही साल 2024 में इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको निवेश से लाभके योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग एस्पोर्ट और इंपोर्ट का बिजनेस करते हैं, उनके लिए यह समय लाभप्रद साबित हो सकता है। वहीं  आप प्रफेशनल लाइफ में तरक्‍की हासिल करेंगे। आपको धन कमाने के अच्‍छे अवसर मिलेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। साथ ही आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना मिथुन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं आपको करियर में उन्नति हासिल होगी। आप इस वक्‍त धन की अच्‍छी बचत कर पाने में सफल होंगे और आपके लिए कमाई के नए जरिए बनेंगे। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख भी प्राप्त होगा। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस साल जो छात्र सरकारी नौकरी पाने के लिए परीक्षा दे रहे हैं उन्‍हें सफलता प्राप्‍त होगी। वहीं अगर आपक धन कहीं फंसा हुआ था तो वो आपको मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं अगर पर मीडिया, कम्यूनिकेशन, मार्केटिंग और बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो यह समय आफको शानदार साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024 सिंह राशि का वर्षफल 2024
कन्या राशि का वर्षफल 2024