Budh Uday In Meen: साल 2024 शुरू होने में 3 दिन से कम का भी समय बचा हुआ है। ऐसे में हर इंसान के मन में सवाल है कि आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। वहीं ज्योतिष के दृष्टिकोण से बात करें तो 2024 में कई महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन और उदय होंगे। जिसमें ग्रहों के राजकुमार का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि बुध ग्रह साल 2024 की शुरुआत में मीन राशि में उदय होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इनका करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों का इस समय मनचाही जगह ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही जो लोग मीडिया, कम्यूनिकेशन, मार्केटिंग, बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहेगा। साथ ही नए साल में धन के निवेश से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ होगा। वहीं इस समय आपको पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनका उदित होना आपको अत्यंत शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इससिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं आपको आय के नए साधनों से लाभ होगा और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपकी बातचीत की शैली में सुधार होगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आप रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो यह समय आपको शानदार रहेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का उदय होना इनकम और लाभ के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव पर उदय होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस अवधि में भवन या फिर वाहन का सुख प्राप्‍त कर सकते हैं। आपको ऑफिस में प्रमोशन या फिर कोई अच्‍छा समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से धन और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। सेविंग करने में आप सफल होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024