Budh Uday In Libra 2024:  वैदिक शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। साथ ही बुध ग्रह वाणी, व्यापार, शेयर बाजार, गणित, मार्केटिंग और अर्थव्यवस्था के कारक होते हैं। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन क्षेत्रों पर विशेष असर पड़ता है। आपको बता दें कि 23 अक्टूबर को बुध ग्रह उदित होंगे। बुध ग्रह तुला राशि में उदय होंगे। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस अवधि में आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है और अटके धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के लाभ मिल सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना कुंभ राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान उदित होने जा रहा है। व्यापार के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं इस दौरान संतान के विकास को देखकर आप खुश भी नजर आएंगे। नौकरी करने वाले को इस अवधि में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे चलते आ करियर में संतुष्ट दिखाई देंगे। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको सुख- सुविधाओं की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको भौतिक सुख मिलेंगे। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही धन में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आपके भीतर साहस और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा, जिससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। वहीं इस दौरान आपको नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024