Budh Nakshatra Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, व्यापार , तर्क-वितर्क, एकाग्रता आदि का कारक माना जाता है। वहकरीब 26 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सितंबर माह की बात करें, तो बुध दो बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। आरंभ में सिंह राशि में और माह के अंत में कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि सितंबर माह की शुरुआत में बुध मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। केतु के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध के मघा नक्षत्र में जाने से कौन सी राशियां होंगी लकी…
द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 4 सितंबर को सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 14 सितंबर तक इसी राशि में रहने के बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश जाएंगे। बता दें कि 27 नक्षत्रों में से मघा नक्षत्र दसवां नक्षत्र है और इसके स्वामी केतु है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बुध के साथ-साथ केतु का भी प्रभाव देखने को मिलेगा।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में बुध पंचम भाव में रहने वाले है। ऐसे में बुध का मघा नक्षत्र में जाना मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिलने वाला है। आप अपने काम से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा बिजनेस में की गई मेहनत का फल अब मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव अधिक होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये बुध का मघा नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम एक बार फिर से शुरू हो सकता है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में यात्रा के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन इससे आपको लाभ मिलेगा। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। आपको नई नौकरी के कई विकल्प मिल सकते हैं। व्यापार में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा बनाई गई कई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। कमाई के नए जरिए खुलेंगे। रिश्तों की बात करें, तो सुखद जाने वाला है।
सिंह राशि (Loe Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का मघा नक्षत्र में जाना शुभ साबित हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा बीतेगा। इसके साथ ही व्यापार की बात करें, तो विदेशों से अच्छा लाभ हो सकता है। अपार धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। पैसों की बात करें, तो आपको खूब लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब होंगे। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।