Budh Gochar In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि अभी बुध ग्रह मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह जून में वृष राशि में प्रवेश करेंगे। मतलब वह शुक्र के घर में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से प्रथम स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस समय आप जो भी डिजीजन लेंगे, वो सही साबित होंगे। वहीं नौकरी में प्रमोशन और अन्य लाभ मिलने के योग हैं। इससे आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी और आपके करियर में शानदार ग्रोथ होगी। परिवार के लोगों के बीच चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए आप प्रयास करेंगे और सफलता भी आपको मिलेगी। कुछ लोग प्रेम के रिश्ते को विवाह के बंधन में बांध सकते हैं। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध देव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आर्थिक मामलों में आपको विशेष लाभ होगा और आपके पास धन कमाने के कई शानदार अवसर आएंगे। वहीं पुराने निवेश से लाभ होगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन पैसे समझदारी से लगाएं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस समय में आपकी आर्थिक परेशानियां सुलझती हुई नजर आएंगी। इससे आप सुख-सुविधा की चीजों पर बेहतर खर्च कर पाएंगे। साथ ही इस समय उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है, जिन लोगों का काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है।