Budh Gochar In Kanya: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह समय- समय पर अनपी स्वराशि और उच्च राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही यह समय संपत्ति, घर या वाहन खरीदने के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आप इस अवधि में अधिक ऊर्जावान दिखेंगे। वहीं इस समय आप घर से संबंधित कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही आपको इस दौरान माता का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही आपको लव लाइफ में तरक्की मिल सकती है। प्रेम विवाह हो सकता है। वहीं बुध ग्रह का गोचर उन लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा जो पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं। इसके अलावा इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर आय और लाभ की दृष्टि से अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं अगर आपने कही निवेश किया है, तो आपको लाभ हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं आप इस समय यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी साबित हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।