Mercury Transit In Swati Nakshatra: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, संवाद, मीडिया, गणित, व्यापार, अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार का कारक माना जाता है। मतलब जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 14 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। राहु नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं और ज्योतिष अनुसार राहु और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में वृद्धि के योग हैं। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे और पुराने मजबूत होंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही व्यवसायी लोग लाभ के संकेत की उम्मीद कर सकते हैं और साझेदारी में शामिल लोगों को वित्तीय लाभ होगा। अब वे अपनी कुछ सरकारी गतिविधियों को पूरा कर सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौैरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। बुद्धिमानी से निवेश करने पर अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के योग हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है और लोगों के करियर के लिए समय बहुत अनुकूल है। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्‍त होंगे। साथ ही जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनका रिश्‍ता अगले मुकाम तक पहुंच सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के योग हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है और लोगों के करियर के लिए समय बहुत अनुकूल है। साथ ही इस दौरान आपके साहस- पराक्रम की वृद्धि होगी। साथ ही इस समय व्यवसायी लोग लाभ के संकेत की उम्मीद कर सकते हैं और साझेदारी में शामिल लोगों को वित्तीय लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024