Mercury Transit In Meen: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुद्धि के दाता के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। मार्च माह की 7 तारीख को सुबह 09 बजकर 21 को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बता दें मीन राशि बुध की नीच राशि होती है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। वहीं कन्या उनकी उच्च राशि है और मीन नीच राशि मानी जाती है। बुध के अपनी नीच राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं बुध के मीन राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में बुध नवम भाव यानी भाग्य के भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को उच्च शिक्षा पाने का मौका मिलेगा। इसमें आपको सफलता भी हासिल हो सकती है। आपकी रुचि लेखन कार्य के ऊपर अधिक होगी। पेशेवर जीवन की बात करें, तो आपके करियर में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन इसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आप अपनी वाणी कौशल से हर किसी को प्रेरित कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। बिजनेस के कारण कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें आपको आने वाले समय में बहुत लाभ मिलेगा। लेकिन धन संबंधी किसी भी निर्णय को लेने से पहले कई बार सोच विचार जरूर करें। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही भाई-बहन का पूरा सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से बुध का गोचर भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में बुद्धि के दाता दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशहाली आ सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने काम के कौशल से उच्च अधिकारियों को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार से जुड़े जातकों को काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको आने वाले समय में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही संचार के माध्यम से धन लाभ कमा सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे भविष्य में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वाहन, संपत्ति या फिर घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। निजी जीवन अच्छा जाने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। एक-दूसरा का सहयोग करते हुए नजर आएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।