Budhaditya Yog In Makar: नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं और हर ग्रह के गोचर करने से किसी न किसी के साथ युति या फिर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 फरवरी को बुद्धि के दाता बुध मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य विराजमान है। ऐसे में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग को काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं बुधादित्य योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य को ऊर्जा, सहनशक्ति के साथ आत्मा का कारक माना जाता है। इसके साथ ही बुध को बौद्धिक कौशल, बुद्धि और तार्किक का कारक माना जाता है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से जातकों को समाज में मान-सम्मान, जीवन में सफलता, नेतृत्व गुण के साथ अपार धन-संपदा की प्राप्ति होती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

बुधादित्य योग का निर्माण दसवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। करियर के क्षेत्र में अपार सफलता के साथ अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही विदेश से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपके काम, मेहनत को सराहा जाएगा। इसके साथ ही सहकर्मियों और वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही अपनी बुद्धि के कौशल से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। बिजनेस की बात करें, तो खूब मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। साझेदारी में किए गए बिजनेस में ज्यादा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Vrisabha Zodiac)

इस राशि में बुधादित्य योग नौवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन कमाने की इच्छा सबसे अधिक होती है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आप अपने भविष्य के बारे में सोचते हुए कुछ अच्छे काम करेंगे। इसके साथ ही करियर में भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ सैलरी वृद्धि के योग दिख रहे हैं। इसके साथ ही खुद का व्यापार है, तो अच्छा कमा सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छी कमाई करने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में बुधादित्य योग रे भाव में बन रहा है। ऐसे में बुध और सूर्य दोनों ही इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां भर सकते हैं। इसके साथ ही कई प्रयासों में प्रगति मिल सकती है। इसके साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही विदेश से नौकरी मिलने के अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरी में पदोन्नति मिलने के पूरे आसार है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति के माध्यम से अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024