Mercury Transit in Leo: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर हो गया है। बुध का यह गोचर 26 अगस्त 2019, सोमवार दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर हुआ। इस स्थिति में बुध आगामी 11 सितंबर तक रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का प्रभाव मनुष्य की बुद्धि और भाषा-शैली पर पड़ता है। साथ ही इसे व्यापार, संचार, वाणिज्य और तर्क-वितर्क का कारक भी माना जाता है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में बुध का राशि परिवर्तन कन्या और मिथुन राशि समेत सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं कि बुध के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष : बुध के गोचर से आपको मानसिक कष्टों कष्टों का सामना करना पड़ेगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में असफलता हाथ लगेगी। व्यावसायिक कार्यों में आर्थिक नुकसान के आसार हैं। लव-रिलेशन में भी असफलता मिलेगी।
वृषभ : आपके लिए बुध का यह गोचर शुभ साबित होगा। गोचर की अवधि में माता पक्ष से सुख प्राप्त होगा। धन लाभ की संभावना है। साथ ही वाहन सुख का भी अवसर मिलने वाला है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग हैं।
मिथुन : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करना पड़ेगा। बुध के गोचर से आपको साहस और पराक्रम में कमी नजर आएगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक नुकसान सहना पड़ेगा। परिवार में भाई-बहन से अनावश्यक विवाद होगा।
कर्क : आपके लिए यह गोचर धन लाभ लेकर आया है। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों से आर्थिक लाभ होंगे।
सिंह : बुध का यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। गोचर के प्रभाव से आपको धन हानि होगी। कार्यस्थल या परिवार में कटु वचन के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। रिश्तेदार हानि पहुंचा सकते हैं।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कन्या : बुध के गोचर से आपका मन विचलित रहेगा। बिजनेस, नौकरी या दैनिक जीवन में आर्थिक नुकसान होगा। सुख के साधनों में कमी आएगी। शत्रु पक्ष से नुकसान होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर असफलता मिलेगी। सगे-संबंधियों से विवाद होगा।
तुला : बुध के गोचर से धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार से धन लाभ के संकेत हैं। संतान सुख का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह गोचर आपके लिए अच्छा साबित होगा। छात्रों को गोचर की अवधि में विशेष लाभ होगा।
वृश्चिक : बुध के गोचर से आपको नौकरी में पदोन्नति होगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं से किसी प्रकार की हानि नहीं होगी। परिवार में मानसिक सुख-शांति की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु : बुध का यह गोचर आपके लिए कष्टकारक साबित होगा। दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। यात्रा के दौरान चोट लग सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से की गई यात्रा सफल नहीं होगी। सगे-संबंधियों से मनमुटाव होगा।
मकर : आपके लिए यह गोचर धन-लाभ का भरपूर अवसर प्रदान करेगा। गोचर की अवधि में मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। प्रियजनों से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कुंभ : जीवनसाथी के साथ विवाद होगा। गोचर की अवधि में पारिवारिक लोगों और सगे-संबंधियों से मनमुटाव होगा। बिजनेस में धन हानि होगी। मानसिक चिंता बढ़ेगी। यात्रा कष्टप्रद साबित होगा।
मीन : यह गोचर आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। गोचर की अवधि में धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय से आर्थिक लाभ के योग हैं। शत्रु पराजित होंगे। पारिवारिक जीवन में मानसिक खुशी मिलेगी। सामाजिक जीवन में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।