Mercury Planet Gochar In Kumbh And Kumbh: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को व्यापार और बुद्धि के दाता माना जाता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह फरवरी में 2 बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें बुध ग्रह 11 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं 27 फरवरी को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और बुध ग्रह की शनि देव के साथ मित्रता है। ऐसे में बुध ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनका इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का 2 बार गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक बार बुध आपकी राशि से भाग्य स्थान पर तो वहीं दूसरी बार कर्म भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके जो कार्य रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है। आपकी दूरदृष्टि और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी। आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार और नई साझेदारी के योग बनेंगे। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का 2 बार गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं दूसरी बार वह इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान नौकरी में तलाश लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय  नौकरी बदलने का सही समय है। पुराने प्रोजेक्ट में सफलता के कारण नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके बड़े प्रोजेक्ट अब गति पकड़ेंगे। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का 2 बार राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और 12वें स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल होंगे। वहीं  नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है। आपकी दूरदृष्टि और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी। आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार और नई साझेदारी के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025