Budh Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी स्वराशि और उच्च राशि में भ्रमण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेरूप से पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर के मनीने में व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान नए व्यावसायिक अवसरों के साथ किस्मत आपका साथ मिलेगी और आपके निर्णयों से अच्छा लाभ होगा। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस समय व्यापारियों को उधार धन वापस मिल सकता है। साथ ही अब तक आप जिन चुनौतियों का सामना कर रहे थे, वे अब धीरे धीरे इस अवधि में खत्म हो जाएंगी और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। वहीं अगर आप बैंकिंग, मार्केटिंग, शिक्षा या वाणी से संबंधित काम- कारोबार करते हैं, तो आपको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध का राशि राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा। साथ ही नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो अच्छे अवसर मिलेंगे और करियर में अच्छी तरक्की होगी। वहीं इस समय आपकी सुख सुविधाओं में अच्छा इजाफा होगा और प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते है। वहीं आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को इस अवधि में किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है और रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार भी मिलेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। वहीं नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024