Budh Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह को वाणी, शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था, बैंकिंग, गणित और व्यापार का दाता माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है,तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 23 सितंबर को अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे है। बुध ग्रह 1 साल बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली अच्छे रहेगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं  आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी और तरक्‍की के बहुत से शुभ योग बन रहे हैं। आपके जीवन में कोई अच्‍छा समाचार आ सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं कारोबार में कमाई अच्‍छी होने से आपका मुनाफा अच्‍छा होगा और लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ने से आप तरक्‍की हासिल करेंगे। ऑफिस में आपके काम को पसंद किया जाएगा और आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। साथ ही आप इस समय किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही  साथ ही आपके लिए आय के नए स्रोत बढ़ने वाले हैं और नौकरी में आपको तरक्‍की के योग मिल रहे हैं। आप धन की बचत कर पाएंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ हो सकता है। वहीं व्यापारी कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। वहीं जो लोग एक्पोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करते हैं, उनको लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024