Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार व्यापार के दाता बुध जनवरी 2025 में दो बार गोचर करेंगे। बुध को तर्कशक्ति, तर्क-वितर्क, व्यापार, बुद्धि, मित्रता, गणित आदि का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह की जब भी चाल में परिवर्तन होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि जनवरी माह में बुध धनु और मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के गुरु और शनि की राशि में जाने से कुछ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगोंं के लिए बुध ग्रह का 2 बार गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और दशम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपको इस अवधि में अच्छा खासा आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। इस दौरान आप काफी धार्मिक नजर आएंगे। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का 2 बार गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आपके अपने परिवार और अपने पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपको इस अवधि में कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। इन यात्राओं से आपको अच्छा मुनाफा हासिल होगा। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं  नौकरीपेशा लोगों को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही आपके अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिश्ते भी अच्छे होंगे। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपका व्यापार प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।