ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। ग्रहों का गोचर किसी के लिए लकी साबित होता है। तो किसी के लिए अनलकी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से व्यक्ति के व्यक्तित्व, वाणी, व्यापार और संवाद पर प्रभाव पड़ता है।

आपको बता दें नया साल शुरू होने से पहले 29 दिसंबर को बुध, शनि की राशि मकर में गोचर करने जा रहे हैं। बुध एक राशि में लगभग 30 दिन तक संचार करते हैं। इसलिए बुध इस राशि में 6 मार्च 2022 तक रहेंगे। बुध के इस गोचर से 3 राशियों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां…

तुला राशि: इस राशि से जुड़े हुए लोगों को बुध के राशि परिवर्तन से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। तुला राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है। साथ ही तुला बुध ग्रह की मित्र राशि है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आपका शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ व्यवसाय है तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग भी इस दौरान दिख रहे हैं। (यह भी पढ़ें)-ज्योतिष के अनुसार इन 4 राशियों के लड़के अपनी पत्नी से करते हैं बेहद प्यार, हमेशा रखते हैं उनका ख्याल

सिंह राशि: इस राशि से जुड़े हुए लोगों को बुध का गोचर बहुत शुभ साबित होगा। सिंह राशि के जातकों के लिए दूसरे और एकादश भाव का स्वामी बुध छठे भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी और आप व्यापार में भी धन अर्जित करने में सफल होंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सिंह राशि भी बुध ग्रह की मित्र राशि है। इलसिए निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आप कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि: बुध का राशि परिवर्तन मकर राशि में ही होने जा रहा है। इसलिए यह गोचर इस राशि के जातकों को अच्छा साबित होगा। साथ ही मकर राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक लाभ होगा। नए साल की शुरुआत में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और मकर बुध ग्रह की मित्र राशि है। इसलिए आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हथेली में मौजूद ये 3 चिह्न व्यक्ति को बनाते हैं सफल बिजनेसमैन, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा