Budh Gochar In Aries: ज्योतिष शास्त्र बुध ग्रह लगभग 1 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही बुध ग्रह तार्किक क्षमता, गणित बुद्धि, व्यापार और अर्थव्यवस्था के कारक माने जाते हैं। वहीं आपको बता दें कि बुध ग्रह अभी अपनी नीच राशि मीन में संचऱण कर रहे हैं और वह मई में मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।  जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से प्रापर्टी और सुख स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको सुख- सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको कोई वाहन या प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही पारिवारिक शांति भी बनी रहेगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बंपर लाभ देखने को मिल सकता है। इंवेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। साथ ही आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी होकर इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए जो लोग इंजीनियरिंग, कॉमर्स, टेक्नीकल एजूकेशन, कंप्यूटर, गणित से जुड़े लोगों को यह समय शुभ सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे।  शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों में आपको कोई खास अवसर देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपके कार्यों की सिद्धि होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025