Budh Gochar In Makar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु राशि में भ्रमण करते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। वहीं ज्योतिष में शनि देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। ऐसे में बुध ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों  पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कारोबार और करियर के भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको करियर में इस दौरान मनचाही सफलता हासिल होगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस दौरान नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही वह अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में लाभ होगा और आपको धन के निवेश में बेहतर रिटर्न मिलेगा। वहीं आप लोग काम- कारोबार के संबंध से कोई यात्रा कर सकते हैं, जो बेहद शुभ रहेगी। वहीं इस अवधि में आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह लग्न और कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको बुध गोचर के प्रभाव से आपके ज्ञान में इजाफा होगा और आत्‍मविश्‍वास पहले से अधिक मजबूत होगा। वहीं आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। वहीं आपकी राशि के लोगों को इस वक्‍त अचानक से धन की प्राप्ति होगी और आपके कई रुके कार्य फिर से पटरी पर आ जाएंगे। साथ ही आपको करियर में इस समय कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024