Mercury Gochar In Makar 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपने मित्र और शत्रु राशि में संचरण करते रहते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधा पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह मकर राशि में संचरण करने जा रहे हैं। मकर राशि पर कर्मफल दाता शनि देव का आधिपत्य है। वहीं ज्योतिष में शनि देव और बुध में मित्रता का भाव विद्यमान है। ऐसे में बुध देव के गोचर का असर सभी राशियों के लोगों पर सीधा पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आप लोगों की राशि से 12वें भाव पर भ्रमण करेंगे। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको इस समय तरक्की मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको करियर में तरक्की के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान व्यापार में तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे और व्यापार में आपकी अच्छी साख भी बढ़ेगी। प्रफेशनल लाइफ में आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनकी नई नौकरी की बात चल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारी अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर भ्रमण करेंगे। इससिए इस समय अगर आप साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं तो आपको तरक्की अवश्य मिलेगी और पार्टनर के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।