Budh Gochar 2025: वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि पर चंद्र ग्रह का प्रभाव है। वहीं वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। साथ ही वह अर्थव्यवस्था, व्यापार, वाणी, गणित और कम्यूनिकेशन का कारक माना जाता है। मतलब जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ता है। वहीं बुध ग्रह की चाल से 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको कई स्त्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के पद और प्रभाव में वृद्धि होगी और करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस समय आय के नए स्रोत बनेंगे, मानसिक दृढ़ता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं शेय बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करेंगे। इस दौरान नए लोगों से अच्छी मुलाकात होगी और दोस्तों भी आपको हर मामले में सहयोग मिलेगा।  वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। साथ ही आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025