Budh Gochar In Aries: वैदिक पंचांग के अनुसार होली बाद बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं आपको बता दें कि बुध ग्रह लगभग 1 साल बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह को ज्योतिष में वाणी, कम्यूनिकेशन, व्यापार, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध ग्रह के गोचर करते ही इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है, इसलिए मेहनत करते रहें। वहीं अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। साथ ही आपका साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास इस समय बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं साथ ही आपका लोगों के बीच प्रभाव भी बढ़ेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों से सराहना मिलेगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आय और लाभ के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही  कार्य व्यवसाय में प्रगति होगी और आपकी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। वहीं आपका निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए लाभ के अवसर बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024