Budh Gochar In September: ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुध ग्रह चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से भ्रमण करते हैं। आपको बता दें सितंबर में व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें वह सबसे पहले 04 सितंबर को सिंह राशि में संचरण करेंगे। तो वहीं 23 सितंबर को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करेंगे। ऐसे में बुध ग्रह सितबर में 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे। जिससे कुछ राशियोंं की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव और धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं इस अवधि में आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी। अपनी बौद्धिक क्षमता के प्रभाव से व्यापारियों को अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और दशम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को भी इस दौरान किसी परीक्षा में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और पदोन्नति मिलने का समाचार इस अवधि में प्राप्त हो सकता है वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए समय बहुत ही उत्तम साबित होगा। उन्हें इस अवधि में लाभ के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे और चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं आपके कमाई के साधनों में भी वृद्धि होगी। आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं इस दौरान आपको कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि काफी प्रबल होगी। आपके दोस्तों को दायरा भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024