Budh Gochar In October: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक बुध ग्रह चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से भ्रमण करते हैं। आपको बता दें अक्टूबर में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें वह सबसे पहले 10 अक्टूबर को तुला राशि में संचरण करेंगे। तो वहीं 29 अक्टूबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में बुध ग्रह अक्टूबर में 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे। जिससे कुछ राशियोंं की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न और धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं  नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती। वहीं बात करें पारिवारिक माहौल की तो आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने वाला है। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपका मन प्रसन्न और संतुष्ट रहने वाला है। आप अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म और आय स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी कई बड़ी लोगों से जान पहचान होगी। आप अपने आत्मविश्वास के बल पर काफी कुछ हासिल करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत की खूब सराहना मिलेगी। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और कर्म स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024