Budh Gochar In Aries: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, संचार, व्यापार, बुद्धि और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। मतलब बुध ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह मई की शुरुआत में मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही सोर्स के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकती है। वेतन वृद्धि और बड़ा पद भी मिल सकता है। आय में वृद्धि होने से आप किसी बड़ी योजना पर निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। लाभ के योग हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ होगा। साथ ही घर-परिवार का माहौल बहुत ही सुखमय होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का वेतन बढ़ सकता है और प्रमोशन भी हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आय में वृद्धि होने से आप किसी बड़ी योजना पर निवेश कर सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को भी प्रगति के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें भी कई डील मिल सकती है। साथ ही छात्रों को यह समय शानदार साबित हो सकता है। किसी परीक्षा में उनको सफलता मिल सकती है।