Budh Gochar In May: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से संचरण करते हैं। आपको बता दें मई में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें वह सबसे पहले 10 मई को मेष राशि में संचरण करेंगे। तो वहीं 31 मई को बुध ग्रह वृष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में बुध ग्रह मई में 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे। जिससे कुछ राशियोंं की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि में ही संचरण करेंगे। वहीं 31 मई से वह आपके धन भाव पर संचरण भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आप काम- कारोबार से संबंधित कुछ सही फैसले ले सकते हैं। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यावसायिक जीवन में कई सफलता मिलेगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी करेंगे। जिसमें लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध ग्रह का का मई में 2 बार गोचर कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म और इनकम भाव पर होगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। वहीं इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और परिवार में सभी सदस्यों की अच्छी उन्नति भी होगी। साथ ही जो बेरोजगार लोग हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का 2 बार गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के नवम और कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही नौकरी पेशा जातकों का गोचर काल में अच्छा अप्रैज़ल और इंक्रीमेंंट मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं इस दौरान व्यवसाय के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल करेंगे और आपका आत्म विश्वास उच्च स्तर पर रहेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024