Budh Gochar In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार होली बाद कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह 26 मार्च को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो आपकी सोची हुई योजनाएं हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आप कोई धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस राशि के लोगों की संपत्ति में इजाफा होगा। आपको कारोबार में पैसा कमाने के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही आप इस दौरान काम- कारोबार के संबंध से देश और विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। वहीं बुध ग्रह सप्तम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही धन- ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि मे आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं आपके परिवार में सुख शांति स्‍थापित होगी और आपकी धन के निवेश से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपके माता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024