Budh Rashi Parivartan 2020: बुध 31 जनवरी को अपनी राशि बदलेंगे। इस समय बुध मकर राशि में हैं जिनका अगला गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। पौराणिक कथाओं अनुसार बुध को देवताओं का संदेशवाहक माना जाता है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं बुध। इनका प्रभाव व्यक्ति की बुद्धि, विवेक और हास्य विनोद पर पड़ता है। बुध के मजबूत होने से व्यापार, वाणिज्य, बैंकिग, नेटवर्किंग, कंप्यूटर आदि से संबंधित क्षेत्रों में सफलता मिलती है। जानिए बुध के राशि परिवर्तन से किन्हें मिलेगा लाभ किन्हें होगा नुकसान…

मेष: बुध के राशि परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा। आपके बोलने की स्किल्स इंप्रूव होगी। जिससे आपको उन क्षेत्रों में जबरदस्त लाभ मिलेगा जिसमें आपको बोलने की ज्यादा जरूरत पड़ती है।

वृष: आपके लिए बुध का गोचर काफी शुभ रहेगा। जीवन में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन: बुध के कुंभ राशि में गोचर करने से आपके कष्ट बढेंगे। आपके बोलने के तरीके की वजह से आपके लड़ाई झगड़े ज्यादा हो सकते हैं। करीबी रिश्तों में खटास आयेगी।

कर्क: इस राशि के जातकों को अपने वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। प्रेमी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर शत्रु ज्यादा परेशान करेंगे।

सिंह: नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। कुछ नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं। छोटे भाई बहनों की तरक्की के भी आसार हैं।

कन्या: इस राशि के जातकों के स्वामी ग्रह हैं बुध। आप पर इनकी विशेष कृपा बनती हुई दिखाई दे रही है। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। खराब हुए रिश्तों में मधुरता आयेगी।

तुला: बुध के राशि परिवर्तन के साथ आपको अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करने की जरूरत पड़ेगी। बेवजह के झगड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी की आय बढ़ने के आसार हैं।

वृश्चिक: धन संबंधी परेशानी आप दूर कर पाने में सक्षम होंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के आसार दिखाई दे रहे हैं।

धनु: इस राशि के जातकों को इस दौरान अपने कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। भाग्य के भरोसे न बैठें। किसी करीबी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

मकर: आपके लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलता दिखाई दे रहा है। लेकिन परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कुंभ: प्रेम संबंधों में खटास आने की संभावना है। इस दौरान आपकी वाणी किसी को कष्ट पहुंचा सकती है। सोच समझकर ही कुछ भी बोलें।

मीन: इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि गोचर काफी शुभ रहेगा। हर काम में तरक्की मिलने के प्रबल आसार हैं।