Budh Uday 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध को नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। बुध को बौद्धिक क्षमता, तरक्की, व्यापार, बुद्धि, शिक्षा, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन का असर इन जगहों पर सबसे अधिक पड़ता है। बुध हर माह राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ स्थिति में बदलाव होता रहता है। बता दें कि 21 जनवरी को बुध अस्त हो गए थे। लगातार 33 दिनों तक अस्त रहने के बाद 22 फरवरी को शाम 7 बजे कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे। कुंभ राशि में बुध के उदित होने से कई राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं बुध के उदित होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के दसवें भाव में उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए कामों की सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही तरक्की के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बड़ा ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में बुध का उदय होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के बौद्धिक क्षमता में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप अपने जीवन से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकता है। जीवन में मान-सम्मान की तेजी वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। व्यापार में काफी वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नौकरीपेशा के साथ-साथ बिजनेस करने वाले जातकों को खूब लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदित होना खुशियां लेकर आने वाला है। बुध कुंभ राशि में प्रवेश करके इस राशि के सातवें भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कारोबार में भी खूब लाभ मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता हासिल हो सकती है।

ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही बुध चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में प्रवेश कर गए हैं, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।