Budh Uday In Meen 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त होते हैं। साथ ही उदित भी होते हैं। आपको बता दें कि ग्रह उदित होकर अपना पूर्ण प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर डालते हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मार्च में मीन राशि में उदित होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही इन राशियों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह के उदित होते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर उदित होंगे। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही  व्यापार अच्छा चलेगा और आर्थिक रूप से समृद्ध भी होंगे। करियर में तरक्की के आपको कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस अवधि में आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी रहेगा। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान आप अपने कार्यों और सेहत को प्राथमिकता देंगे और धन वृद्धि के कई मौके मिलेंगे, जिनसे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस अवधि में आपकी बातचीत की शैली निखार आएगा। जिससे लोग प्रभावित होंगे। वहीं  नया वाहन या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही आपका बैंक बैंलेंस भी इस अवधि में बढ़ेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह के उदित होते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे स्थान पर उदय होंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान उन लोगों को विदेश लाभ होगा, जिनका व्यापार विदेश से जुडा हुआ है। वहीं आर्थिक स्थिरता के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और अपनी वाणी से दूसरों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024