Budh Margi 2023: बुद्धि के देवता और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ वक्री या फिर मार्गी होते हैं। बुध एक राशि में करीब 23 से 28 दिनों तक रहता है। ऐसे ही 16 सितंबर को 1 बजकर 21 मिनट पर सिंह राशि में ही मार्गी होने वाले हैं। सूर्य की राशि में सीधी चाल चलने से की राशियों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने से देश-दुनिया से लेकर राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है।

सूर्य की राशि में बुध होने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, आत्मविश्वास, बौद्धिक क्षमता बढ़ने के साथ रचनात्मकता बढ़ेगा। बुध और सूर्य में मित्रता का भाव होता है। ऐसे में दोनों ग्रह मिलकर व्यक्ति को साहस, मुखर बनाने के साथ दृढ़ निश्चयी बनाते हैं।

बुध के मार्गी होने से देश-दुनिया पर असर

बुध के सिंह राशि में मार्गी होने से देश-दुनिया में काफी असर पड़ने वाला है। खासकर राजनेता, मार्केटिंग, पीआर, पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को होगा। राजनेताओं को आम जनता का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। ऊंचे पदों में बैठे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।

बुध का बिजनेस का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बिजनेस करने वाले जातकों को भी अपार सफलता के साथ किसी बड़ी कंपनी के साथ डील कर सकते हैं। ऐसे में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी ढूंढ रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।  इसके अलावा रचनात्मक और कलात्मक कार्य से जुड़े जातकों को भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। लेखन, साहित्य, ब्लॉगर्स, ट्रेवल्स शो से लेकर अभिनेता, गायक, डांसर आदि को भी लाभ मिल सकता है।

बुध के मार्गी होने से स्टॉक मार्केट पर असर

बुध के सिंह राशि में मार्गी होने से स्टॉक मार्केट पर भी काफी असर पड़ने वाला है, क्योंकि सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है। ऐसे में बुध और सूर्य दोनों की प्रमुख ग्रह माने जाते हैं।  ऐसे में शेयर मार्केट काफी हद तक प्रभावित हो सकता है। ऐसे में शेयर मार्केट पहले से थोड़ा सही हो सकता है।

बुध के मार्गी होने से राशियों पर असर

बुध के सिंह राशि में सीधी चाल चलने से 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ असर देखने को मिलेगा। मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों को थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। बुध के मार्गी होने से इन राशियों को भाग्य का काफी कम साथ मिलेगा। इसके साथ ही धन खर्च से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।