Budh Transit In August: ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। यह राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि बुध ग्रह ने 21 अगस्त को कन्या राशि में गोचर कर लिया है, जहां वो 61 दिन तक विराजमान रहेंगे। इसलिए इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
सिंह राशि: बुध देव का गोचर आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से बुध ग्रह का गोचर दूसरे स्थान में हुआ है। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्याापर में कोई बड़ी डील फाइनल होने से धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप साझेदारी का काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि: बुध देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है।क्योंकि बुध ग्रह ने आपकी राशि से 11वें स्थान में प्रवेश किया है। जिसे कुंडली का विशेष भाव माना गया है। साथ ही इसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकतीहैं। साथ ही इस दौरान आपको व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। इस दौरान इनकम के माध्यम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
धनु राशि: बुध देव का गोचर धनु राशि के लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव ने आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करेंगे। जिसे व्यापार और जॉब का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आने की संभावना है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस दौरान बिजनेस में विस्तार के भी योग बने हुए हैं।
साथ ही कारोबार में नए संबंध बनने से अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। इस समय आप शेयर मार्केट और सट्टा और लॉटरी में निवेश कर सकते हैं। जिसमें धनलाभ हो सकता है।